Himachal Pradesh Ration Card List 2023 : हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

himachal pradesh rashan card list | himachal pradesh ration card list | hp ration card listHP Grievance Redressal ration card Himachal pradesh | HP Ration Card List

Himachal Pradesh Ration Card List : नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड की नई सूची में आप अपने नाम को कैसे चेक कर सकते हैं दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जो प्रत्येक नागरिक के पास होना जरूरी होता है जिन नागरिकों ने राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था अब उन सभी नागरिकों के राशन कार्ड सूची HP में नाम अपडेट कर दिए गए हैं जो नागरिक भी राशन कार्ड सूची HP में अपना नाम चेक करना चाहते हैं वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने नाम को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

hp ration card list 2022

दोस्तों राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को काफी सारी लाभ मिलते हैं जो नागरिक गरीब परिवारों से होते हैं वह बहुत ही कम कीमतों पर राशन कार्ड HP के माध्यम से अनाज प्राप्त कर पाते हैं और अपनी जीवन याचिका चला पाते हैं राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए आपका नाम राशन कार्ड सूची HP में आना जरूरी है यदि आप का नाम राशन कार्ड सूची में आता है तो आप राशन कार्ड से लाभान्वित हो सकते हैं आज हम आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन माध्यम से किस तरह अपने Himachal Pradesh Rashan Card List में नाम को चेक कर सकते है।

Table of Contents

Himachal Pradesh Ration Card List 2023

दोस्तों हिमाचल प्रदेश की सरकार ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर राशन कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है और इसके लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने ePDS Transparency Portal, Himachal Pradesh बनाया है इस पोर्टल पर नागरिक काफी सारी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं और अपने राशन कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

दोस्तों अभी तक ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको ePDS Transparency Portal के बारे में जानकारी नहीं है इसीलिए आज हम इसी विषय पर अपना आर्टिकल लेकर आए हैं आप हमारे द्वारा दर्ज की गई जानकारी को फॉलो करके बहुत ही आसानी से हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपने नाम को चेक कर पाएंगे।

हिमाचल प्रदेश के उन जिलों के नाम जहाँ राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है –

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची HP : दोस्तों नीचे हमने एक सारणी बनाई है जिसमें उन सभी जिलों का नाम उपलब्ध है जिनमें राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है इन सभी जिलों के निवासी घर बैठे अपने नाम को चेक कर पाएंगे और राशन कार्ड से लाभान्वित हो पाएंगे।

बिलासपुरBilaspur
चंबाChamba
हमीरपुरHamirpur
कांगड़ाKangra
किन्नौरKinnaur
कुल्लूKullu
लाहौलLahaul
मंडीMandi
शिमलाShimla
सिरमौरSirmaur
सोलनSolan
ऊनाUna

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें Himachal Pradesh Rashan Card List 2023

दोस्तों आप ePDS Transparency Portal, हिमाचल प्रदेश की सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई राशन कार्ड सूची में अपने नाम को चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए समस्त महत्वपूर्ण चरणों को फॉलो करके Himachal Pradesh Ration Card List में अपना नाम चेक कर सकते हैं यह महत्वपूर्ण चरण कुछ इस प्रकार हैं ।

स्टेप -1 epds.co.in वेब पोर्टल को खोल ले

  • दोस्तों आपको सबसे पहले ePDS Transparency Portal, Himachal Pradesh को अपनी स्क्रीन पर खोल लेना होगा
  • इसकी आधिकारिक वेबसाइट का लिंक हमने नीचे दर्ज किया है 
  • आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं ऑफिसियल वेबसाइट epds.co.in है। 

स्टेप -2 Ration Cards Depot Wise ऑप्शन को सेलेक्ट कर ले

  • अब आधिकारिक वेबसाइट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी यहां वेबसाइट पर आपको कई अलग-अलग ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे
  • यहां आपको लेफ्ट साइड में एफपीएस राशन कार्ड के ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है
  • फिर इसके बाद HP Ration Card List में अपने नाम को चेक करने के लिए राशन कार्ड डिपोर्ट  Wise ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।
Himachal Pradesh Ration Card List

स्टेप -3 District और Block का नाम खोजें

  • इसके पश्चात आपको आगे के चरण में एक बॉक्स दिखाई  देगा। 
  • फिर आपको इसमें सबसे पहले अपने जिले को सेलेक्ट कर लेना है 
  • इसके बाद ब्लॉक के नाम को सेलेक्ट कर लेना है, दोनों जानकारी सेलेक्ट करने के पश्चात आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Himachal Pradesh Ration Card List

स्टेप -4 FPS ID चयन करें

  • जिला और ब्लाक के नाम को सिलेक्ट करने के पश्चात आपको इसके अंतर्गत आने वाली समस्त राशन की दुकानों की सूची देखने को स्क्रीन पर मिल जाएगी 
  • आपको इस सूची में से एफपीएस आईडी और एफपीएस दुकान का नाम देखने को मिल जाएगा
  • आप का नाम जिस राशन की दुकान के तहत आता है, आपको उसकी आईडी को सेलेक्ट कर लेना है।

स्टेप -5 Ration Card List देखें 

  • जैसे  ही आप एफपीएस आईडी को सिलेक्ट कर लेंगे तो उसके पश्चात उसके अंतर्गत आने वाली समस्त राशन कार्ड हितग्राहियों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी 
  • इस सूची में आप अपने नाम को चेक कर सकते हैं 
  • फिर इस प्रकार आप ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची HP को आप बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड HP से सम्बंधित ऑनलाइन शिकायत HP Grievance Redressal

दोस्तों यदि आप राशन कार्ड से जुड़ी किसी कठिनाई या फिर समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन शिकायत निवारण की सुविधा भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है आप हिमाचल प्रदेश के खाद्य विभाग के द्वारा जारी किए गए इस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं 

  • HP Grievance Redressal के लिए आपको सबसे पहले ePDS Transparency Portal, Himachal Pradesh पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल का लिंक कुछ इस प्रकार है – epds.co.in । इस लिंक पर क्लिक करते ही आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। 
  • अब आपको लेफ्ट साइड में मैन्युबार के ऑप्शन में जाना है और यहां पर ग्रीवेंस रिड्रेसल के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।
  • फिर इसके पश्चात स्क्रीन पर शिकायत निवारण के लिए एक पेज खुल जाएगा।
HP Grievance Redressal
  • इसमें आपको राशन कार्ड से संबंधित अपनी शिकायत और समस्या को लिखित में दर्ज करके सबमिट कर देना है। 
  • फिर इसके पश्चात खाद्य विभाग आपकी समस्या और शिकायत पर उचित कार्यवाही कर देगाआप अपने द्वारा दर्ज की गई शिकायत के स्टेटस को भी ऑनलाइन ही चेक कर सकेंगे। 
  • इसके लिए आपको ग्रीवेंस ट्रैकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और ग्रीवेंस आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करके शिकायत को ट्रैक करना होगा।
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से घर बैठे ही अपनी द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति भी पता लगा पाएंगे।

Conclusion

दोस्तों आज हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको हिमांचल प्रदेश राशन कार्ड सूची को ऑनलाइन कैसे चेक करें से संबंधित पूर्ण जानकारी प्रदान की है हम आशा करते हैं यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां हर रोज प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट rationcardslist.in से जुड़े रहिए हमारा आर्टिकल अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

यह भी पढ़ें :

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)

Himachal Pradesh Ration Card List को ऑनलाइन चेक करने के लिए क्या कोई वेबसाइट उपलब्ध है?

जी हां, इसके लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने खाद्य विभाग के द्वारा एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है आधिकारिक वेबसाइट को ईपीडीएस ट्रांसपेरेंसी पोर्टल कहा जाता है इसका लिंक – epds.co.in है। 

क्या हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है?

जी हां, इस सूची को आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको सबसे पहले epds.co.in वेब पोर्टल को ओपन करना है। फिर इसके पश्चात आपको अपनी जिला और ब्लाक के नाम को सेलेक्ट कर लेना है फिर आपकी स्क्रीन पर एफपीएस आईडी आ जाएगी आपको इस आईडी को सेलेक्ट कर लेना है आईडी सेलेक्ट करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड सूची खुल जाएगी आप इसमें का नाम देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की नई राशन कार्ड सूची में यदि नाम नहीं आया है तब इस स्थिति में क्या करना चाहिए?

यदि राशन कार्ड सूची HP में आपका नाम नहीं आया है तो आप को फिर से आवेदन करना होगा और आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा और संबंधित विभाग जाकर जमा करना होगा फिर आपके द्वारा दिए गए विवरण की जांच की जाएगी और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा अगर सभी जानकारी सही पाई जाती है तो आपका राशन कार्ड बना दिया जाएगा फिर आप राशन कार्ड को प्रयोग में ला सकते हैं।

क्या राशन कार्ड से संबंधित कोई टोल फ्री सेवा उपलब्ध है?

जी हां, हिमांचल प्रदेश की सरकार ने फूड डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश से संबंधित एक हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर शुरू किया है आप इस टोल फ्री नंबर पर बिना किसी शुल्क के बातचीत कर सकते हैं यह टोल फ्री नंबर कुछ इस प्रकार है  – 1967 or 1800-180-8026

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट | ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची HP | राशन कार्ड सूची HP | हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट | राशन कार्ड hp | हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment