Bihar Board 12th Result 2023 आ गया है , जानिए किसने करा है टॉप और अपना रिजल्ट देखे |

बिहार बोर्ड का रिजल्ट बिहार राज्य में स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) द्वारा आयोजित की जाने वाली माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा परीक्षाओं के नतीजों को जारी करने के लिए होता है। यह रिजल्ट ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया जाता है और छात्र अपने नतीजों को वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली मेरिट सूची भी छात्रों के लिए उपलब्ध होती है।

bihar board result 2023

Bihar Board 12th Result 2023 का रिजल्ट किसने जरी करा है

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने बिहार बोर्ड के परिणाम जारी किए। इस अवसर पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी मौजूद थे। बिहार बोर्ड की 12वीं साइंस स्ट्रीम में आर. एल कॉलेज, खगड़िया की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी) से टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) से टॉप किया है। औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स, सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने कॉमर्स स्ट्रीम में 475 मार्क्स (95 फीसदी) से संयुक्त रूप से टॉप किया है।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की संयुक्त रूप से टॉपर रहे हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।

Bihar Board 12th Result 2023 – अपना रिजल्ट कैसे देखे

बिहार बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले, बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर, “Results” पर क्लिक करें।
  3. अब, आपको अपनी परीक्षा का नाम और अपना रोल नंबर भरना होगा।
  4. इसके बाद, आपका रिजल्ट वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा।
  5. अपने रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए विकल्प उपलब्ध होगा।

अगर आपको रिजल्ट देखने में कोई समस्या होती है, तो आप बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विवरण का उपयोग करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2023: जानिए कैसा रहा सभी स्ट्रीम का रयूस्ल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट – संकाय और डिविजन वाइज सफल छात्रों की संख्या

Bihar Board 12th Result 2023 कला संकाय 

कुल परीक्षार्थी : 6,68526
सफल परीक्षार्थी : 5,53,150
फर्स्ट डिविजन : 1,80,979
सेकेंड डिविजन : 2,86,859
थर्ड डिविजन : 85,312

Bihar Board 12th Result 2023 विज्ञान संकाय 

कुल परीक्षार्थी : 5,86,532
सफल परीक्षार्थी : 4,92,300
फर्स्ट डिविजन : 3,01,627
सेकेंड डिविजन : 1,87,223
थर्ड डिविजन : 3,450

Bihar Board 12th Result 2023 वाणिज्य संकाय 

कुल परीक्षार्थी : 49,155
सफल परीक्षार्थी : 46,180
फर्स्ट डिविजन : 30,475
सेकेंड डिविजन : 12,795
थर्ड डिविजन : 2,730वोकेशनल संकाय 
कुल परीक्षार्थी : 373
सफल परीक्षार्थी : 318
फर्स्ट डिविजन : 141
सेकेंड डिविजन : 166
थर्ड डिविजन : 11

Bihar Board 12th Result 2023 – इन लोगो ने करा है टॉप

रैंक 1 – औरंगाबाद के एसएस सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से टॉप पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475-475 (95 फीसदी) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।

रैंक 2 – दूसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे। सीतामणि की भूमि कुमारी, औरंगाबाद की तुनाजा सिंह और गया की कोमल कुमारी तीनों विद्यार्थियों ने 474 (94.8 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

रैंक 3 – तीसरे स्थान पर दो स्टूडेंट रहे। खगड़िया की पायल कुमारी और पटना की सृष्टि अक्ष्य 94.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

रैंक 4 – औरंगाबाद के एस सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट विधि कुमारी और सोनम कुमारी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। दोनों के 93.6 फीसदी अंक आए।

Leave a Comment